महागौरी के पूजन को उमड़ी भक्तों की भीड़
शारदीय नवरात्र की अष्टमी को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौ
संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा) : शारदीय नवरात्र की अष्टमी को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी के दर्शन-पूजन के लिए देवी मंदिरों व मां दुर्गा पंडालो में शनिवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शनिवार को अष्टमी होने के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा मंदिरों में भीड़ अधिक देखी गई। यहां तक की शनिवार की सुबह 9 बजे तक महाअष्टमी की शुभ मुहूर्त मानी जा रहे थी। वैसे में खासकर महिला श्रद्धालुओं की काफी अच्छी खासी भीड़ देखी गई। इस दौरान मंत्रोच्चार व जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन-पूजन किया। हर तरफ भक्तों के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। देवी गीतों से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर गुलजार हो रहे हैं।नवरात्र में माता रानी का दर्शन-पूजन करने के लिए हर तरफ भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की गूंज सुनाई दे रही है। अल सुबह से ही मंदिरों में पूजन करने के लिए भक्तों की कतार लग रही है।शनिवार को अष्टमी का दिन होने के चलते व्रतियों ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर माता का पूजन किया। प्रखंड के गिद्धौर,सिदुआरीकला,बारिसाखी, गांगपुर, दुआरी,पहरा व केंदुआ दुर्गा पंडालो में भोर से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। वहीं विभिन्न पूजा पंडालों में शांति व्यवस्था को ले दंडाधिकारी मौजूद थे जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी पूनम कुजुर व थाना प्रभारी सुशील कुमार विभिन्न पंडाल का दौरा कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। वही प्रखंड मुख्यालय में पूजा समिति के अध्यक्ष दशरथ दांगी, मुखिया राजेश कुमार दांगी, सत्येंद्र कुमार दांगी, श्रवण कुमार, चंद्रकांत कुमार शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाया।