योग दिवस : योगाभ्यास की महत्ता से अवगत हुए विद्यार्थी
बोकारो : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के निजी व सरकारी विद्यालयों व महाविद्यालयों के विद्यार्थी यो
बोकारो : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के निजी व सरकारी विद्यालयों व महाविद्यालयों के विद्यार्थी योगाभ्यास की महत्ता से अवगत हुए। विद्यार्थियों ने प्रात:काल योगाभ्यास किया। रेनबो पब्लिक स्कूल चीरा चास में प्रशिक्षक रमेश कुमार पांडेय की देखरेख में विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि योग प्राचीन एवं नवीन शिक्षादर्शो का संवर्द्धन करके विद्यार्थियों की सुप्त चेतना शक्ति को जागृत करता है। इसके माध्यम से शरीर को निरोग रखा जा सकता है। मौके पर प्राचार्य शंकर शर्मा, उप प्राचार्य विपुल ¨सह, विवेक मुखर्जी, हरि ¨सह के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
एनपी टीचर्स ट्रे¨नग कॉलेज चीरा चास में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सचिव सह अध्यक्ष प्रमोद ¨सह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान शिक्षक, शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। स्वामी सहजानंद कॉलेज चास में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशिक्षक विजय कुमार के साथ प्रभारी प्राचार्य प्रो. सपन ¨सह चौधरी, एनएसएस यूनिट एक के प्रो. सुजीत कुमार साव, प्रो. अवधेश कुंदन के अलावा शिक्षक, शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। बिरसा मुंडा निश्शुल्क विद्यालय सेक्टर 12 ए में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संस्थापक परशुराम राम, अजीत चौधरी, ममता ¨सह, चंद्रप्रभा देवी, बबीता कुमारी के अलावा विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। चतुर्थ अंतरर्राष्ट्रीययोग दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो की निदेशक व प्राचार्य डॉ. हेमलता एस मोहन ने विद्यालय में योग को स्कूली शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा बनाने की घोषणा की। अब शारीरिक शिक्षा क्लास में बच्चे अनिवार्य रूप से योगाभ्यास करेंगे।
विद्यालय में सब लोगों ने सद्भाव व शांति का संदेश लिए विशेष बैज लगाए। निदेशक सह प्राचार्य डॉ. हेमलता एस मोहन, उपप्राचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, पी शैलजा जयकुमार, डॉ. मनीषा तिवारी, अंजनी भूषण ने योगाभ्यास किया। चिन्मय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर लगाया गया। चिन्मय मिशन की आचार्य स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती ने योग की महत्ता पर चर्चा की। सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. अशोक ¨सह, उप प्राचार्य अशोक कुमार झा के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। जीजीपीएस बोकारो व चास में अध्यक्ष तरसेम ¨सह व सचिव सुरेंद्र पाल ¨सह ने विद्यार्थियों को योग की महत्ता से अवगत कराया। यहां शिक्षक, शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। बोकारो पब्लिक स्कूल में निदेशक कैप्टन आरसी यादव, प्राचार्य रूपा सिन्हा के अलावा शिक्षक, शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम आदि किया। संत जेवियर्स स्कूल में प्रशिक्षक डॉ. विनय योग, प्राचार्य फादर साजू बास्टियन, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह में प्राचार्य नील कमल सिन्हा, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में प्राचार्य अनिल गुप्ता, मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में प्राचार्य श्रीला लाल, इमामुल हई खान लॉ कालेज में सचिव रइस अहमद खान, दी पेंटाकास्टल एसेंबली स्कूल में निदेशक डॉ. डीएन प्रसाद, प्राचार्य रीता प्रसाद, एआरएस बीएड कॉलेज में निदेशक रामलखन यादव, सरस्वती विद्या मंदिर तीन सी में प्राचार्य मृत्युंजय सहाय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्राचार्य डॉ. शैलेश मिश्र के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। आदर्श विद्या मंदिर चास, राजकीयकृत उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा सेक्टर दो, रामरुद्र उच्च विद्यालय, पंचानन राजबाला उच्च विद्यालय, एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल, रणविजय स्मारक महाविद्यालय, चास कॉलेज, बीआइएसएसएस तीन, बीआइवी 12, बीआइएसएसएस दो सी के अलावा अन्य सरकारी व निजी विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया।