ऑक्सीजन है वरदान: पर्यावरण को बचाने का लेना होगा संकल्प
पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
जागरण संवाददाता, बोकारो: पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य एएस गंगवार ने एक पौधा लगाया और सतत संरक्षण थीम पर आधारित स्कूल के वार्षिक प्लानर का विमोचन किया, जिसमें स्कूल के छात्रों द्वारा सुंदर चित्रों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है। प्लानर में प्रकाशित पेंटिग्स जलीय जानवरों के संरक्षण, जैव-विविधता, स्मारक, लैंडस्केप, जनजाति, नदियां, पक्षी, गैर अक्षय ऊर्जा, पहाड़ों, वन्यजीव, आर्द्रभूमि से संबंधित हैं। इन पेंटिग्स को विद्यालय के छात्र मोहित घोष, स्नेहा सिंह, कृष राज, पीयूष मल्लिक, अंकित बसु, अयान निगम, संयोजिता ठाकुर, संजीवनी कुमारी, सत्या सिंह, आर्यन सिंह, निकिता सिंह और अरजीत अनुकूल ने बनाई है, जबकि साक्षी प्रिया ने प्लानर का कवर तैयार किया है।