Move to Jagran APP

बेरमो उपचुनवा जीतने को बनी रणनीति

भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंगलवार को सिंह नगर स्थित पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में हुई। यहां नवनिर्वाचित बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव किसान मोर्चा के प्रदेश

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 09:18 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 06:14 AM (IST)
बेरमो उपचुनवा जीतने को बनी रणनीति
बेरमो उपचुनवा जीतने को बनी रणनीति

भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंगलवार को सिंह नगर स्थित पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में हुई। यहां नवनिर्वाचित बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विनय कुमार सिंह व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मृगांक शेखर का स्वागत भाजपा फुसरो नगर मंडल समिति की ओर से किया गया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि यह दायित्व नहीं, चुनौती है। इसका सम्मान कायम रखने में सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सहयोग चाहिए। पिछले चुनाव की कमियों को आत्ममंथन कर उसे दूर करते हुए बेरमो विधानसभा के उपचुनाव में बेरमो सीट भाजपा की झोली में लाना सभी का दायित्व है। उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टी के कार्यकर्ता कमर कस लें एवं पार्टी के सिद्धांतों व नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। किसान मोर्चा प्रभारी विनय सिंह ने कहा कि सभी बूथों में पार्टी को मजबूत करना है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मृगांक शेखर ने कहा कि भाजपा मजबूत है, इसे और सशक्त बनाते हुए बेरमो में भी भाजपा का नेतृत्व लाने का प्रण लेने की जरूरत है। कहा कि बेरमो में रोजगार के काफी अवसर हैं बस जरूरत है उससे लोगों को जोड़ने की। बैठक में नगर महामंत्री दिनेश यादव, नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा,

loksabha election banner

युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव चौरसिया, युवा मोर्चा महामंत्री सुमित सिंह, नगर उपाध्यक्ष मदन श्रीवास्तव, देवनारायण महतो, नगर मंत्री श्रीकांत सिंह, मनोज कुमार, अंजनी कुमार सिंह, रवि सिंह, महिला नगर अध्यक्ष सरोजिनी दूबे, बसंती देवी, राधा देवी, भोला भारती आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.