सपने को सच करने के लिए करें कड़ी मेहनत
दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि मिस क्वीन ऑफ मणप्पुरम तान्या सिन्हा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जागरण संवाददाता, बोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि मिस क्वीन ऑफ मणप्पुरम तान्या सिन्हा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने का सपना देखना चाहिए। अपने सपने को सच करने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए। करियर के चयन को लेकर सजग रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। अपने आप को किसी से कम नहीं आंकना चाहिए। हर बच्चा खास होता है। इस दौरान विद्यार्थियों की शंका का समाधान किया। विद्यालय की प्राचार्य नीलकमल सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान तान्या को सम्मानित किया गया। मौके पर हेडमिस्ट्रेस रश्मि सिन्हा के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे।