बेटियों की सुरक्षा की कामना लेकर जलाए 101 दीए
बोकारो सहित देश की बेटियों की सुरक्षा व भ्रूण हत्या रोकने के संकल्प को लेकर झाविमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रकाश सिंह ने चास के भोजपुर कॉलोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर में 101 दीपक जलाया।
जासं, बोकारो : बोकारो सहित देश की बेटियों की सुरक्षा व भ्रूण हत्या रोकने के संकल्प को लेकर झाविमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रकाश सिंह ने चास के भोजपुर कॉलोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर में 101 दीपक जलाया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में चासवासी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में नारी की सुरक्षा व सम्मान के साथ-साथ भ्रूण हत्या के विरोध में मां दुर्गा से प्रार्थना की। मौके पर डॉ. सिंह ने कहा बोकारो सहित पूरे देश में लड़का-लड़की में भेद पूरी तरह से समाप्त नहीं हो पाया है। अब भी भ्रूण हत्याएं हो रही हैं। यही नहीं नारी का सम्मान और सुरक्षा भी उम्मीद के अनुरूप नहीं है। कहा कि नारी की सुरक्षा और सम्मान की योजनाएं बनी हैं, लेकिन इसका लाभ नहीं मिल रहा है।