जान मारने की धमकी देकर महिला का शारीरिक शोषण
संवाद सहयोगी चंदनकियारी बरमसिया ओपी क्षेत्र की 33 वर्षीय महिला ने इसी ओपी क्षेत्र के पशुपति
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 07:51 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 07:51 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंदनकियारी: बरमसिया ओपी क्षेत्र की 33 वर्षीय महिला ने इसी ओपी क्षेत्र के पशुपति महतो पर बरमसिया ओपी में शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने कहा है कि आरोपी जान मारने की धमकी देकर विगत एक वर्ष से लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। वह गरीब परिवार की है तथा पति भी सीधा साधा व्यक्ति है। इसका फायदा उठाकर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए विगत एक वर्ष से लगातार घर मे घुसकर यौन शोषण किया जाता रहा। आरोपी के डर से पीड़िता का पूरा परिवार भयभीत है। मामला दर्ज कर बरमसिया ओपी पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें