महिलाओं को मिली निश्शुल्क खाता-बही
संस, तेलो (बेरमो) : पपलो पंचायत सचिवालय में रविवार को महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों क
संस, तेलो (बेरमो) : पपलो पंचायत सचिवालय में रविवार को महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को निश्शुल्क खाता-बही दी गई। महिलाओं के बीच खाता-बही का वितरण मुखिया देवंती देवी, उपमुखिया अजय महतो, आइपीआरपी अनिता देवी, रीना केरकेट्टा एवं समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद महतो ने किया। उन्होंने बताया कि इस पंचायत सचिवालय में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग से संबद्ध झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की ओर से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के कौशल विकास के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। इसके बाद महिलाओं के बीच समूह संचालन के लिए संस्था की ओर निश्शुल्क खाता-बही वितरित की गई। कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में स्वयं सहायता समूह काफी कारगर साबित हो रहा है। समूह के संचालन के लिए बताए गए नियमों पर चलकर ही महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में हृदयानंद गिरि एवं कमल क्लब के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद महतो का योगदान रहा।