नहर में डूबने से महिला की मौत
संस, पिछरी (बेरमो) : पेटरवार थाना अंतर्गत पिछरी स्थित तेनु-बोकारो नहर में गुरुवार को एक
संस, पिछरी (बेरमो) : पेटरवार थाना अंतर्गत पिछरी स्थित तेनु-बोकारो नहर में गुरुवार को एक महिला की डूबकर मौत हो गई। उसका शव नहर में बहता हुआ पाया गया था। उसकी पहचान खेतको निवासी खिरोधर नायक की 45 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में की गई। ग्रामीणों ने शव को नहर से निकाला। सूचना मिलते ही पेटरवार पुलिस दल-बल के साथ पहुंची। ग्रामीणों के आग्रह पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। उसके पुत्र ओमप्रकाश कुमार नायक ने बताया कि रात को दिवाली की पूजा करने के बाद सुबह पूजन सामग्री विसर्जन करने और नहाने के लिए उसकी मां नहर गई थी। नहाने के दौरान वह नहर में गिरकर डूब गई। मृतका के पति किसान हैं। उनके दो पुत्र व एक पुत्री है। डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने पिछरी नहर पहुंचकर मृतका के परिजनों को सांत्वना दी।