लॉकडाउन में समय मिला तो खोद लिया कुआं
संस जैनामोड जरीडीह प्रखंड अंतर्गत तुपकडीह के पुरनाटांड़ में एक परिवार ने लॉकडाउ
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 08:20 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 08:20 PM (IST)
संस, जैनामोड : जरीडीह प्रखंड अंतर्गत तुपकडीह के पुरनाटांड़ में एक परिवार ने लॉकडाउन में समय का सदुपयोग करने की ठानी और कुआं खोद डाला। इसकी लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। जानकारी के अनुसार मोहल्ले के सरकारी चापाकल मरम्मत के अभाव में खराब हैं। इस वजह से पानी की समस्या का सामाना करना पड़ता है। इसे देखते हुए नरेश महतो, पत्नी सुनीता देवी तथा मां मुन्नी देवी ने लॉकडाउन में कुआं खोदने का निर्णय लिया। इनके कुआं से पानी निकलना शुरू हो गया है। नरेश महतो ने बताया कि कुआं का लाभ आसपास के लोग उठा सकेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें