मोदी सरकार की नीति व नीयत जन विरोधी : कांग्रेस
जागरण टीम बेरमो देशभर में लगातार पेट्रोल एवं डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी के ि
जागरण टीम, बेरमो : देशभर में लगातार पेट्रोल एवं डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को बेरमो कोयलांचल में कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप के पास विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र के सरकार की नीति एवं नीयत दोनों ही जन विरोधी है। मोदी सरकार में महंगाई आसमान छू रही है, आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। फुसरो के नयामोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। महेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि एक वक्त जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब बीजेपी के तमाम नेता, सड़कों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर को जेल भरो आंदोलन करते थे। आज वही नेता पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर चुप्पी साधे हुए है। उत्तम सिंह ने कहा कि कच्चे तेल का दाम कम होने के बाद भी लगातार पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। मौके पर राकेश कुमार सिंह, छेदी नोनिया, आबिद हुसैन, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, शिवनंदन चौहान, श्रीकांत मिश्रा, उत्तम सिंह, केदार सिंह, जसीम रजा, परवेज अख्तर, संतोष सिंह, ललन रवानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। नावाडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने कोदवाडीह स्थित पेट्रोल पंप के समीप डीजल पेट्रोल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष इमरान अंसारी ने कहा कि सरकार लोगों के हितों की सुरक्षा करने की बजाय अपने हितों को साधने में लगी है, जिसकी वजह से आज महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में वृद्धि होने से लोगों को महंगाई का भी सामना करना पड़ रहा है, घर का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबों की स्थिति निरंतर दयनीय होता जा रहा है। मौके पर तिलक तुरी, चितरंजन चौधरी, महावीर महतो, राजेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अल्लाउद्दीन अंसारी, मंसूर आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे। गोमिया प्रखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय के नेतृत्व में हजारी स्थित पेट्रोल पंप के समीप विरोध करते हुए मोदी सरकार के नाकामियों को गिनाया। वक्ताओं ने कहा कि डीजल-पेट्रोल की कीमत बढ़ने से सभी जरूरी चीजों की कीमतों में इजाफा होता है। किसानों के लिए खेती करना मुश्किल हो जाता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ता है, लेकिन केंद्र सरकार को सिर्फ अपने राजस्व को बढ़ाने से मतलब है, उसे गरीब की कोई चिता नहीं है। कांग्रेस पार्टी ही गरीबों का कल्याण कर सकती है। मौके पर रामकिशुन रविदास, कांग्रेस व इंटक के वरीय नेता अंजनी त्रिपाठी, प्रखंड कोषाध्यक्ष फिरोज खान उपस्थित, अभय सिन्हा, धर्मेद्र सिंह, कृष्णा सिंह, मंटू यादव, विकिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।