साइकिल रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक
चंदनकियारी प्रखंड प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर साईकिल रैली निकाली गई। ने
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 06:40 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:40 PM (IST)
चंदनकियारी : प्रखंड प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर साईकिल रैली निकाली गई। नेतृत्व बीडीओ रवींद्र गुप्ता व सीओ अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बीडीओ व सीओ सहित प्रखंड के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने साइकिल से क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। साइकिल रैली बरमसिया हाई स्कूल से दुबेकाटा मोड़ तक निकली। अधिकारियों ने कहा कि मजबूत सरकार के लिए मतदान जरूर करे। हर व्यस्क नागरिक को मतदान करना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें