Move to Jagran APP

बोकारो में अब तक 8 कोरोना पॉजिटिव, साड़म में मिले 2 नए मामले, इस गांव में हो चुकी कोविड-19 से माैत Bokaro News

झारखंड में राजधानी रांची के बाद कोरोना वायरस के लिए हॉटस्पॉट बने बोकारो में दो और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद बोकारो में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 12 Apr 2020 09:21 PM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2020 09:21 PM (IST)
बोकारो में अब तक 8 कोरोना पॉजिटिव, साड़म में मिले 2 नए मामले, इस गांव में हो चुकी कोविड-19 से माैत  Bokaro News
बोकारो में अब तक 8 कोरोना पॉजिटिव, साड़म में मिले 2 नए मामले, इस गांव में हो चुकी कोविड-19 से माैत Bokaro News

बोकारो, जेएनएन। झारखंड में राजधानी रांची के बाद कोरोना वायरस के लिए हॉटस्पॉट बने बोकारो में दो और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद बोकारो में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।  जो दो नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं वह साड़म गांव के रहने वाले हैं। इस गांव में एक 75 वर्षीय  व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से माैत हो चुकी है। नए दोनों कोरोना मरीज मृतक के ही नजदीकी बताए जाते हैं।

loksabha election banner

कोरोना वायरस से साड़म गांव के वृद्ध की माैत के बाद प्रशासन ने 26 लोगों के सैंंपल लिए थे। इनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद गांव में खौफ बढ़ गया है। बोकारो जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी चिंताएं कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। माना जा रहा है कि मृतक के संपर्क में आने वाले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इस गांव में कोरोना पॉजिटिव की संख्या और बढ़ सकती है। यही चिंता का कारण है। 

बोकारो के साड़म गांव के रहने वाले वृद्ध व्यक्ति को इलाज के लिए बीजीएच में 4 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। 9 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। 10 अप्रैल को तड़के बीजीएच में माैत हो गई। इसके बाद प्रशासन ने साड़म गांव को सैनिटाइज किया।

बोकारो में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई आठ

झारखंड में कोरोना के अबतक 19 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है। अन्य 15 मरीजों का कोरोना अस्पतालों में इलाज जारी है, जबकि दो नए मरीजों को कोरोना अस्पताल में भर्ती की ततैयारी चल रही थी। इस तरह 17 लोगों में वायरस का संकलन अभी भी बरकरार है। अभी तक एक भी मरीज संक्रमण से मुक्त नहीं हुआ है। बोकारो में सबसे पहले एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह तब्लीगी जमात से जुड़ी है। उसके संपर्क में आने वाले चार और पॉजिटिव निकले। सबका इलाज बीजीएच में चल रहा है। साड़म गांव में पॉजिटिव मरीज की संख्या तीन हो गई है। हालांकि एक की माैत हो चुकी है। माना जा रहा है कि दोनों पॉजिटिव मरीज मृतक के संपर्क में रहे होंगे। 

कब और कहां मिला कोरोना का मरीज

31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी में ठहरी मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला पाई गई संक्रमित।

02 अप्रैल : हजारीबाग के  विष्णुगढ़ के एक व्यक्ति में मिला संक्रमण। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था।

05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज।

06 अप्रैल :  रांची के हिंदपीढ़ी की एक और महिला में संक्रमण।

08 अप्रैल : हिंदपीढ़ी के पांच और लोगों में संक्रमण, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज। गोमिया के मरीज की मौत हो गई है।

09 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा में मिला एक और पॉजिटिव केस।

11 अप्रैल : हिंदपीढ़ी तथा हजारीबाग में एक-एक और मरीज। कोडरमा (गिरिडीह का रहनेवाला) में पहला मरीज।

12 अप्रैल : गोमिया के साड़म में दो नए मरीज मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.