Move to Jagran APP

सेवाती घाटी में टुसू मेला ने मोहा लोगों का मन

कसमार प्रखंड के सुदूरवर्ती झारखंड-बंगाल की सीमा पर स्थित सेवाती घाटी में शुक्रवार को टुसू मेला का आयोजन किया गया। मेले में कसमार व जरीडीह प्रखंड के अलावा पश्चिम बंगाल सीमावर्ती गांवों के हजारों की तादाद में लोग पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 07:48 PM (IST)
सेवाती घाटी में टुसू मेला ने मोहा लोगों का मन
सेवाती घाटी में टुसू मेला ने मोहा लोगों का मन

संवाद सहयोगी, कसमार: कसमार प्रखंड के सुदूरवर्ती झारखंड-बंगाल की सीमा पर स्थित सेवाती घाटी में शुक्रवार को टुसू मेला का आयोजन किया गया। मेले में कसमार व जरीडीह प्रखंड के अलावा पश्चिम बंगाल सीमावर्ती गांवों के हजारों की तादाद में लोग पहुंचे। ओडिसा से आए झूमर सांस्कृतिक दल द्वारा झूमर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति कर लोगों का खूब मनोरंजन किया।

loksabha election banner

मेला का उद्घाटन करते हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि टुसू पर्व क्षेत्र के लोगों का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस त्योहार को झारखंडी भाई बहन बड़े ही उल्लास के साथ मनाते हैं। इस महत्वपूर्ण संस्कृति को आज के दौर में संजो कर रखने की जरूरत है। गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि सेवाती घाटी को पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान रास्ते मे हजारों युवक-युवतियां सैकड़ों टुसू के साथ गाजे-बाजे के साथ नाचते व डोहा गाते मेला स्थल तक जा रहे थे। श्रद्धालुओं ने सेंवाती झरना में टुसूओं का विसर्जन किया और घाटी के समीप बनी मूर्तियों पर पूजा-अर्चना भी किया।

जुमरा मैदान में मेला का भी आयोजन हुआ, जिसमें मीना बाजार व झूला लगाया गया है। ईख, मनिहारी व मिठाइयों की दुकानों में लोगों खरीदारी कर भरपूर आनंद उठाया। लोगों की भीड़ पिरगुल चौक से मेला स्थल तक खचाखच भरी हुई थी। मेले में महेंद्र महतो, रूपेश महतो, सुरेंद्र महतो, उमेश मुंडा, नागेश्वर महतो, अशोक सिंह, सनोज महतो, नरेश महतो, विवेक रंजन, महेंद्र महतो, सोनाराम मुंडा, अखिलेश्वर मुंडा, गंगाधर महतो, मनोज महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.