ईसाई मिशनरियों को लाभ पहुंचाने के लिए ओलचिकी का विरोध
जागरण संवाददाता बोकारो चास प्रखंड के चैनपुर पंचायत के बारुडीह में आदिवासी सेंगेल अभियान
जागरण संवाददाता, बोकारो : चास प्रखंड के चैनपुर पंचायत के बारुडीह में आदिवासी सेंगेल अभियान के दिलीप मरांडी के नेतृत्व में संताली भाषा ओलचिकी लिपि के विरोधी राजमहल सांसद विजय हांसदा का पुतला फूंका। दिलीप ने कहा कि सांसद संताली भाषा का विरोध करके ईसाई मिशनरियों का समर्थन कर रहे हैं। वह आदिवासियों को ईसाई मिशनरी का गुलाम बनाना चाहते हैं। इसका आदिवासी सेंगल अभियान विरोध करता है। सांसद की सोच कभी कामयाब नहीं होगी।
इस अवसर पर करमचंद हांसदा, सुखदेव मुर्मू, सुगदा किस्कू, भीम मुर्मू, संतोष सोरेन, राखो किस्कू, सुखराम मरांडी, यूनान मुर्मू, मुकेश मरांडी, संपती मुर्मू, लीलावती मुर्मू, सिमरन मुर्मू, उपेंद्र मरांडी, दुर्गा प्रसाद हांसदा, सुमिता सोरेन अनिल मरांडी, सुभाष मुर्मू, राखी कुमारी, लखीराम हांसदा आदि उपस्थित थे।
इधर, चास प्रखंड के सुनता पंचायत में आदिवासी विरोधी राजमहल के सांसद विजय हांसदा का पुतला दहन सरिता सोरेन के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर रामधन हांसदा, राहुल हेम्ब्रम, मनोज टुडू, समीर हांसदा, दिनेश टुडू, कल्पना बास्के, प्रियंका, नमिता, सुषमा, मनीषा, संगीता, सविता, संजना, शिवानी आदि उपस्थित थे।