Move to Jagran APP

जनजीवन की सुरक्षा को पर्यावरण का संरक्षण जरूरी

जनजीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इसके लिए लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 09:32 PM (IST)
जनजीवन की सुरक्षा को पर्यावरण का संरक्षण जरूरी
जनजीवन की सुरक्षा को पर्यावरण का संरक्षण जरूरी

करगली/सुरही : जनजीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इसके लिए लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएं। यह बातें गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहीं। वे भारतीय जनता पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर आयोजित वन महोत्सव के तहत रविवार को फुसरो नगर के विभिन्न स्थानों में पौधारोपण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जंगलों से पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जाने की वजह से पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है।

loksabha election banner

पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधारोपण करना बेहद जरूरी है। पर्यावरण को बचाने व पृथ्वी को सुंदर बनाने के लिए पौधों को लगाकर उसका संरक्षण भी किया जाए। कहा भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे राज्य के सभी स्थानों में पौधारोपण कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। हरेक व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विनय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, भाजयुमो के फुसरो नगर अध्यक्ष वैभव चौरसिया, अर्चना सिंह, भाई प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे।

वहीं, नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो में वन सुरक्षा समिति की ओर से पौधारोपण किया गया। कई फलदार व छायादार पेड़ के पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया। यहां समिति के खिरोधर महतो ने कहा कि लोगों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़ों को बचाने में सभी लोग अपनी-अपनी भूमिका निभाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.