डीएवी ललपनिया के तीन विद्यार्थी रमन अवार्ड को चयनित
डीएवी ललपनिया के तीन विद्यार्थी रमन अवार्ड के लिए चयनित
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 07:41 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 07:41 PM (IST)
डीएवी ललपनिया के तीन विद्यार्थी रमन अवार्ड को चयनित
संस, ललपनिया (बेरमो) : डीएवी पब्लिक स्कूल ललपनिया के तीन विद्यार्थियों का चयन रमन यंग साइंस इनोवेटर अवार्ड के लिए किया गया है। विद्यालय की नौवीं कक्षा के ताहा अतहर, सोनाक्षी और अंशिका सिंह ने विज्ञान शिक्षक अमित कुमार, कैलाश प्रजापति, कैलाश प्रसाद के निर्देशन में रमन अवार्ड के लिए तैयारी की। परीक्षा के बाद तीनों विद्यार्थियों को द्वितीय स्तर की परीक्षा के लिए चयन किया है। प्राचार्य उषा राय एवं विद्यालय प्रभारी रामनिवास राय ने खुशी जाहिर करते हुए बच्चों को और अधिक परिश्रम करने और नए-नए प्रयोग करने की सलाह दी। संदीप कुमार, बैजनाथ साव, ज्योति कुमारी, मनोज कुमार शास्त्री, अजमल हुसैन, मनोज कुमार सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें