बली प्रथा पर मधुमक्खियों का धावा, 35 ग्रामीण घायल, दो बकरे की माैत
पूजा के दाैरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे तो कुछ लोगों ने पास स्थित तालाब में छलांग लगा दिया। इस घटना से करीब 35 से 40 लोग घायल हो गए।
जैनमोड़, जेएनएन। बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड के खुंटरी ओहदार टोला स्थित श्मशान काली थान में मां काली की पूजा की तैयारी को लेकर जुटे ग्रामीणों पर बुधवार को अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों बली प्रथा की तैयारियों के समय हमला किया। हमले में बली के लिए रखे गए दो बकरे की भी माैत हो गई।
पूजा के दाैरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे तो कुछ लोगों ने पास स्थित तालाब में छलांग लगा दिया। इस घटना से करीब 35 से 40 लोग घायल हो गए। घायलों को जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर सभी को अस्पताल से छुट्टी के दी गई। इधर, मधुमक्खियों के हमले से दो बकरे की मौत हो गई। बकरे को ग्रामीणों ने बली देने के लिए रखा था। मधुमख्खियों का हमला इतना बड़ा था कि लोग समझ नहीं पा रहे थे।
कौन-कौन हुए घायल : पूनम देवी, बादल पंडित, निरंजन पंडित, अर्जुन प्रसाद ओहदार, राजू पांडेय, विशु प्रमाणिक, गोपाल ठाकुर, हलधर ठाकुर, विकास ओहदार, मुकेश ठाकुर, मिथुन प्रमाणिक, सीमा देवी, मीरा देवी, विजय ठाकुर, काली ङ्क्षसह, शंकर प्रामाणिक, किशोर कुमार, ओपीन प्रमाणिक, भारत महतो, मनिता कुमारी, सुमित्रा देवी आदि शामिल हैं।