बंद आवासों से हजारों की चोरी
करगली (बेरमो) : बेरमो थाना क्षेत्र में चोरों के आंतक से लोग परेशान हैं। चोर विशेष रूप स
करगली (बेरमो) : बेरमो थाना क्षेत्र में चोरों के आंतक से लोग परेशान हैं। चोर विशेष रूप से बंद पड़े मकानों को निशाना बना रहे हैं। रविवार को रामनगर निवासी सीसीएलकर्मी गुहर राम एवं शिवचरण भगत के बंद आवासों में चोरी होने का खुलासा हुआ। गुहर राम ने गांव से वापस आने के बाद अपने आवास में लगा ताला खोलने के लिए चाबी निकाली तो देखा दरवाजा में लगा ताला गायब है। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ आवास में प्रवेश किया तो अंदर के कमरों का भी ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरे पड़े थे। उन्होंने घटना की सूचना बेरमो थाना को दी।
वहीं कॉलोनी के लोगों को संदेह होने पर गांव गए शिवचरण भगत के आवास को देखा तो उनके आवास के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। शिवचरण गांव से वापस नहीं आए हैं। भुक्तभोगी गुहर राम ने बताया कि वे और शिवचरण दोनों बीते 30 नवंबर को छतीसगढ़ स्थित अपने गांव सपरिवार गए थे। वापस लौटे तो देखा चोरी हो चुकी थी। बेरमो थाना के एएसआई निवास शर्मा ने रामनगर पहुंचकर चोरी की घटना की जानकारी ली।