जिला फुटबॉल लीग में दस टीम लेंगी हिस्सा, तैयारी शुरू
बोकारो: बोकारो जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से सीनियर डिवीजन एलीट ग्रुप जिला फुटबॉल ली
बोकारो:
बोकारो जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से सीनियर डिवीजन एलीट ग्रुप जिला फुटबॉल लीग मैच के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला फुटबॉल लीग मैच का आयोजन सेक्टर-4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में किया जाएगा।
इस बात की जानकारी बोकारो जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयोजक महेन्द्र प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि जिला फुटबॉल लीग मैच के आयोजन को लेकर इसमें हिस्सा लेने वाले विभिन्न फुटबॉल क्लब के खिलाडि़यों का रजिस्ट्रेशन भी कर लिया गया है। झारखंड फुटबॉल एससेसिएशन से जिले के विभिन्न फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों का पहचानपत्र बनकर आने के बाद लीग मैच शुरू कर दिया जाएगा।
जिला फुटबॉल लीग में हिस्सा लेने वाले क्लब की टीम में सेल फुटबॉल अकादमी, भर्रा एलेवन, ब्वॉयज क्लब सेक्टर-4, यूथ क्लब सेक्टर-12, भर्रा फुटबॉल क्लब, मेहताब स्पोर्टिग क्लब उकरीद, एआरसी क्लब चोटीटांड़, बैचलर फुटबॉल क्लब सेक्टर 4, एसएस स्पोर्टिं्ग क्लब सियालजोरी व फुटबॉल क्लब मोहन बगान जरीडीह शामिल हैं।