रेशनलाइजेशन की विसंगति दूर हो
बोकारो: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ बोकारो इकाई का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा पदाधिक
बोकारो: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ बोकारो इकाई का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलिन टोप्पो व जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा से मिला। उन्होंने जिला में प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि शिक्षक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। वे विद्यार्थियों का कुशल मार्गदर्शन करते हैं। बच्चों को नैतिक मूल्यों से अवगत कराते हैं। उन्हें जीवन पथ पर आगे बढ़ने को प्रोत्साहित करते हैं। इसके बावजूद वे समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों के रेशनलाइजेशन में विसंगति को दूर करने एवं शिक्षकों को ग्रेड चार में प्रोन्नति देने की अपील की। जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षकों के रेशनलाइजेशन में विसंगति को दूर करने एवं लंबित प्रोन्नति के मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने डीइओ व डीएसई का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में अनिल ¨सह, राजू साहू, राजेश सिन्हा, भानु प्रताप ¨सह, केदार प्रसाद, फिरतू राम, अशोक महतो, जय प्रकाश नायक, मनोरंजन ¨सह, ऋषिकेश प्रसाद, भुवनेश्वर महतो, नरेश महतो, विनोद प्रसाद ¨सह, एसएन ¨सह, संजय कुमार, राम दयाल ¨सह, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।