सकुशल बरामद हुई अपहृत बच्ची
गोमिया (बेरमो) : आईएल थाना क्षेत्र के झटका मोड़ के पास रहने वाले महेंद्र प्रसाद साहू की 5
गोमिया (बेरमो) : आईएल थाना क्षेत्र के झटका मोड़ के पास रहने वाले महेंद्र प्रसाद साहू की 5 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी का अपहरण गुरुवार की सुबह किया गया था। अपहरण के 20 घंटे बाद आइईएल पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कर्रीखुर्द ग्राम से बच्ची को सकुशल बरामद की है। आइईएल थाना प्रभारी सकलदीप ¨सह ने बताया कि रिया कुमारी के परिजनों ने थाना को सूचित किया था कि उनकी पुत्री गुरुवार की सुबह 11 बजे से लापता है। काफी खोजबीन के बाद उक्त बच्ची का कहीं कोई पता नहीं चला। सोशल मीडिया में भी उक्त बच्ची की तस्वीर वायरल किया गया। शुक्रवार की सुबह आइईएल पुलिस को सूचना मिली कि उक्त बच्ची रिया कुमारी चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कर्रीखुर्द ग्राम में अर्जुन साव के चंगुल में है। उक्त जानकारी कर्रीखुर्द पंचायत के मुखिया पति वासुदेव महतो ने आइईएल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ¨सह सदलबल के साथ कर्रीखुर्द ग्राम पहुंचकर अपहृत बच्ची रिया कुमारी को बरामद कर लिया। वहीं अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अर्जुन साव आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और उसके खिलाफ आइईएल थाना सहित कई अन्य थानों में मामले दर्ज हैं।