विद्यार्थियों ने जेब खर्च से कराया गरीबों को भोजन
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से शुक्रवार को बगीचा टोली सेक्टर पांच में रहने वाले लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
जागरण संवाददाता, बोकारो: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से शुक्रवार को बगीचा टोली सेक्टर पांच में रहने वाले लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। समाजसेवी साध्वी झा की अपील पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपने जेब खर्च की राशि से इसमें आर्थिक सहयोग किया। छात्रा सोनी कुमारी व अंजली कुमारी ने लोगों को साबुन से हाथ धोने व शारीरिक दूरी के अनुपालन की जानकारी दी।
लोगों को दिया गया गिलाई का पौधा: दिव्यार्थी संस्था की ओर से बगीचा टोला के लोगों को गिलोई का पौधा दिया गया। संस्था की अध्यक्ष आरती सिन्हा ने कहा कि गिलोई के प्रयोग से रोग प्रतिरोध क्षमता में वृद्धि संभव है। इसलिए इसके पौधे का प्रयोग करना चाहिए। लोगों ने बगीचा टोली में गिलोई के पौधे लगाए। मौके पर बीएसएल के जीएम एके सिन्हा, परिषद के राकेश मिश्रा, दिनेश्वर सिंह, सूरज कुमार बाउरी, सुजीत कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार, अजय कुमार, समीर कुमार, राजवीर शर्मा, बलराम झा, राज कपूर चौधरी आदि उपस्थित थे।