विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bokaro News: एसिड से जलाकर छात्र की हत्या, घर से एक किलोमीटर दूर मिला शव

Published: Fri, 22 Aug 2025 07:21 PM (IST)

बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र में सूरज महतो नामक छात्र की एसिड से जलाकर हत्या कर दी गई। उसका शव ...और पढ़ें

बेरमो में एसिड से जलाकर छात्र की हत्या
बेरमो में एसिड से जलाकर छात्र की हत्या

 जागरण संवाददाता, बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में 17-18 साल के छात्र सूरज महतो की हत्या एसिड से जलाकर कर दी गई। उसका शव शुक्रवार शाम को उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल से बरामद किया गया।

शरीर पर जगह-जगह एसिड से जलने के निशान हैं। वह बुधवार शाम से लापता था। शुक्रवार शाम को जंगल में मवेशी चराने गए लोगों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना गांव वालों को दी।

जिसके बाद उसकी पहचान दो दिन से लापता सूरज महतो के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार देर शाम बेरमो डीएसपी बशिष्ट नारायण सिंह, नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी के साथ पेंक थाना की पुलिस भी पहुंची और शव को बरामद करने के साथ छानबीन शुरू कर दी।

फिलहाल हत्या के कारणों और हत्या करने वालों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस उसके स्वजनों से पूछताछ करने के साथ छानबीन करने में जुटी है। पुलिस ने सूरज के मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया है।