खिलाड़ियों ने लाठी खेल में दिखाई महारत
- चहल्लुम के उपलक्ष्य में कोरियाबेड़ा मैदान में कराई गई प्रतियोगिता संवाद सहयोगी सुरही (बे
- चहल्लुम के उपलक्ष्य में कोरियाबेड़ा मैदान में कराई गई प्रतियोगिता
संवाद सहयोगी, सुरही (बेरमो) : चहल्लुम के उपलक्ष्य में नावाडीह प्रखंड के उपरघाट स्थित काछो पंचायत के कोरियाबेड़ा मैदान में अंजुमन फैजान-ए-रजा की ओर से मंगलवार को लाठी खेल प्रतियोगिता कराई गई। उद्घाटन डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो व काछो पंचायत के मुखिया कमरुल अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। विधायक महतो ने मुखिया अंसारी के साथ लाठी खेलकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। विधायक ने कहा कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। जिप सदस्य महतो ने कहा कि लाठी का खेल आत्मरक्षा का एक बेहतर माध्यम है। मुखिया अंसारी ने कहा कि लाठी का खेल सभी को सीखना चाहिए। इससे विषम परिस्थितियों में खुद की व अन्य लोगों की रक्षा की जा सकती है। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के दर्जनों खिलाड़ियों ने भाग लेकर लाठी खेल में महारत दिखाई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को आयोजक कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। मौके पर पंसस कुलदीप कुमार महतो, सुलतान दाढ़ी, मो. अशरफुल, इजहार आलम, मो. सरताज, महबूब अंसारी, मो. समीर, हाजी मो. रफीक, अब्दुल कैयूम, मो. शहाबुद्दीन, जितेंद्र महतो, मंटू नायक आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।