अपने कर्तव्य के प्रति रहें सजग
जागरण संवाददाता, बोकारो : स्काउट एंड गाइड की ओर से रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम परिसर में स्थापना दिवस
जागरण संवाददाता, बोकारो :
स्काउट एंड गाइड की ओर से रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम परिसर में स्थापना दिवस मनाया गया। जिला सचिव संजय कुमार ने कहा कि स्काउट एंड गाइड अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहें। समाज व देश को सबल व समृद्ध बनाने को लेकर कदम आगे बढ़ाना चाहिए। इन्हें प्राकृतिक आपदा व चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इनमें देशप्रेम का भाव जागृत किया जा रहा है। स्काउट एंड गाइड लोगों की सहायता को लेकर आगे रहते हैं। वे अपने दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं। स्काउट मास्टर आशीष कुमार पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान स्काउट एंड गाइड ने आश्रम परिसर की साफ-सफाई की।
मौके पर बलीराम दुबे, शुभेन्दु दास, समीर पैतंडी, कल्पना पैतंडी, शीत रंजन केसरी, रामजी कुमार, नीतेश कुमार शर्मा, विशाल कुमार, अंकित कुमार, तनु कुमारी, अंकिता कुमारी, ब्यूटी आदि उपस्थित थे।