एक दर्जन भाजपाई बेरमो से चुनाव लड़ने को तैयार
जागरण संवाददाता बोकारो बेरमो के उप चुनाव को अवसर मानकर 2019 का चुनाव नहीं लड़ सके
जागरण संवाददाता, बोकारो : बेरमो के उप चुनाव को अवसर मानकर 2019 का चुनाव नहीं लड़ सके अधिकांश भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के सामने अपना-अपना दावा पेश कर दिया है। किसी ने जिलाध्यक्ष के माध्यम से तो किसी ने सांसद व विधायकों के माध्यम से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि किसी भी नाम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ नहीं बोला बस इतना कहा कि उम्मीदवार के नाम पार्टी तय करेगी। फिलहाल सभी को निर्देश दिया गया है कि शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जनता तक संदेश पहुंचाए। छह माह के सरकार की नाकामियों को बताने का काम करें। जनता भाजपा को जिताने के लिए तैयार है। कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री प्रदीप वर्मा, सांसद पीएन सिंह, विधायक बिरंची नारायण, अमर कुमार बाउरी, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय, छत्रु राम महतो
इन नामों की रही कार्यकर्ताओं में चर्चा : बेरमो विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल के अलावा पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पाण्डेय, मृगांक शेखर, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, जगरनाथ राम, डॉ प्रहलाद वर्णवाल, बिनोद महतो, वर्तमान जिलाध्यक्ष भरत यादव, अर्जुन सिंह, प्रकाश मिश्रा, सुभाष चंद्र महतो, लक्ष्मण नायक, विनय सिंह के साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता लख्खी हेम्ब्रम के नाम को किसी न किसी रूप में बढ़ाया गया। हालांकि पार्टी के लिए यह महत्वपूर्ण सीट है इसलिए यहां चुनाव के प्रत्याशियों के चयन में जल्दबाजी नहीं होगी। सूत्रों की माने तो अंतिम समय में किसी भी नाम पर मुहर लग सकती है।
--------------------------
बाक्स मैटर
प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत
बोकारो : बोकारो पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में संजय त्यागी, कमलेश राय, दिलीप श्रीवास्तव, सुबोध कुमार, धीरज झा, मुकेश राय, योगेन्द्र प्रसाद, अशोक कुमार पप्पू, शंकर रजक, माथुर मंडल, आनंद सोरेन, पन्नालाल कांदू, विनय किशोर, रिकू सिंह, अखिलेश सिंह, विनय सिंह उपस्थित थे।