हाइवा-स्कार्पियो की टक्कर में छह घायल
हाइवा-स्कार्पियो की सीधी टक्कर छह गंभीर रूप से घायल
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 06:46 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कथारा (बेरमो) :
गोमिया-फुसरो मुख्य मार्ग स्थित छिलका पुल के पास रविवार देर रात दो बजे हाइवा-स्कार्पियो की सीधी टक्कर में स्कार्पियो सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज केंद्रीय अस्पताल ढोरी में चल रहा है।
स्कार्पियो सवार भोला महतो, लालमोहन महतो, विक्की मुखी, विजय कुमार, संतोष दिगार, छोटे कमार नावाडीह थाना क्षेत्र के चपरी गांव से पेटरवार के चिनियागाढ़ा में बारात में गए थे। वापस लौटते समय हादसा हुआ। घायलों में भोला महतो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर गोमिया पुलिस जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें