सादगी की प्रतिमूर्ति थीं सुषमा स्वराज
जासं बोकारो भाजपा बोकारो मंडल महिला मोर्चा की ओर से सेक्टर-तीन में पूर्व विदेश मंत्री और
जासं, बोकारो : भाजपा बोकारो मंडल महिला मोर्चा की ओर से सेक्टर-तीन में पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता स्व. सुषमा स्वराज की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। मोर्चा की महिलाओं ने स्व. सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।
मौके पर अध्यक्ष ममता गोस्वामी ने कहा कि स्व. सुषमा स्वराज ओजस्वी वक्ता, सौम्यता व सादगी की प्रतिमूर्ति थी। राष्ट्रहित एवं जन सेवा को समर्पित उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा है। कहा कि उन्हें आज भारत की कूटनीति के परिवर्तन में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है। वे एक असाधारण वक्ता व प्रतिबद्ध नेता थी। कहा कि स्व. सुषमा स्वाराज को हमेशा एक महान वक्ता और एक असाधारण नेता के रूप में याद किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लीला देवी, अर्चना सिंह, प्रगति शंकर, वनीता देवी, नीलम उपाध्याय, बबीता देवी, अनिता सिंह, सुनीता पांडेय, कौशल्या देवी, रेणु, शोभा उपस्थित थी।