सीनियर सिटीजन किराये में चाहते हैं कितनी छूट रिजर्वेशन फार्म में देनी होगी जानकारी
बोकारो : अपनी रेलयात्रा के दौरान सीनियर सिटीजन किराये में कितनी फीसद तक छूट चाहते हैं,
बोकारो : अपनी रेलयात्रा के दौरान सीनियर सिटीजन किराये में कितनी फीसद तक छूट चाहते हैं, इस बात का ब्योरा उन्हें रिजर्वेशन फार्म में देना होगा। रेलवे की ओर से नए फार्म में कई तरह की जानकारी देने वाले कॉलम को जोड़ा गया है। नया फार्म आइआरसीटीसी एवं रेलवे टिकट आरक्षण काउंटर दोनों जगहों पर उपलब्ध है।
नया फार्म दक्षिण पूर्व रेलवे के जोन गार्डनरीच के टाटानगर स्टेशन, चक्रधरपुर, और आद्रा रेल मंडल में लागू किया जाएगा। इसमें यात्रियों को अपनी राष्ट्रीयता और सीनियर सिटीजन के किराए में कितनी छूट चाहते हैं, यह बताना जरूरी होगा। इसके अलावा थर्ड जेंडर के लिए भी फार्म में कॉलम को जोड़ा गया है। जबकि इसके पहले केवल महिलाओं और पुरुषों का ही कॉलम होता था।
अगर आप गरीब रथ और दुरंतो ट्रेन के स्लीपर क्लास में यात्रा कर रहे हैं तो आप को बेडरोल चाहिए कि नहीं, इसकी भी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा आप राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में खाना खाना चाहते हैं या कि नहीं और क्या खाना चाहते हैं। यह भी फार्म के कॉलम में जोड़ा गया है।
बच्चे के साथ यात्रा की देनी होगी जानकारी..
फार्म में रियाती छूट के ब्योरे की भी जानकारी देनी होगी। अगर आप बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं और आपको बर्थ नहीं चाहिए तो इसको भी फार्म में मेंशन करना होगा। नए फार्म की सबसे खास बात यह की गर्भवती महिलाओं को यात्रा के दौरान कॉलम में विशेष कोटा की जगह दी गई है। वहीं आने वाले समय में रिटाय¨रग रूप व डोरमेट्री बु¨कग की सुविधा के लिए नया कॉलम जोड़ सकती है।