विद्याíथयों का कुशल मार्गदर्शन करते शिक्षक
बोकारो सरस्वती विद्या मंदिर तीन सी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि भारतीय
बोकारो: सरस्वती विद्या मंदिर तीन सी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि भारतीय ज्ञान मंदिर ट्रस्ट एवं स्कूल के सचिव दयाल कुमार ईश्वर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का स्वरूप बदल रहा है। इसलिए शिक्षकों के समक्ष कई चुनौतियां हैं। इनका सामना करते हुए अपने कर्तव्य का बेहतर तरीके से निर्वहन करना चाहिए। शिक्षक विद्याíथयों का कुशल मार्गदर्शन करते हैं। वे बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान देते हैं। इसलिए बच्चों को शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। इनके मार्गदर्शन का लाभ उठाना चाहिए। क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिवाकर घोष ने पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार करने में सराहनीय भूमिका निभाई। इस दौरान दिवाकर घोष को भावभीनी विदाई दी गई। मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दो ए के सचिव मार्कडेय पांडेय, प्राचार्य हरि नारायण शर्मा, रामेश्वर पाठक, जयंत कुमार, डॉ.शैलेश कुमार मिश्र, राघव कुमार झा आदि उपस्थित थे।