माता-पिता व गुरु का आदर करें छात्र
बोकारो : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दो ए में मातृ-पितृ पूजन दिवस बनाया गया। प्रभारी राजेश कुमार
बोकारो : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दो ए में मातृ-पितृ पूजन दिवस बनाया गया। प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में ऋषि परंपरा रही है। भारतीय सभ्यता व संस्कृति की पूरे विश्व में विशिष्ट पहचान है। इसलिए विद्यार्थियों को भारतीय सभ्यता व संस्कृति से अवगत कराना चाहिए। इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। विविध कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय दर्शन से परिचित कराया जा रहा है। विद्यार्थियों को माता-पिता व गुरुजन का आदर करना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन आचार्य प्रमोद कुमार तिवारी ने किया।
नगर में निकली जागरूकता यात्रा
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद् ने नगर में जागरूकता यात्रा निकाली। श्रीराम मंदिर से कार्यकर्ताओं ने यात्रा शुरू की जो सिटी पार्क के अलावा विभिन्न सेक्टर होते हुए पुन: सिटी पार्क अखाड़ा पहुंच कर संपन्न हो गई। लोगों को भारतीय सभ्यता व संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों से वेलेंटाइन डे नहीं मनाने का अनुरोध किया गया। यात्रा के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से शांति व्यवस्था कायम रखने की बात कही।