विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखें बच्चे
बोकारो : आदर्श मध्य विद्यालय जोधाडीह में स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:58 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:58 PM (IST)
बोकारो : आदर्श मध्य विद्यालय जोधाडीह में स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत अभियान धनबाद के प्रभारी सह भाजपा नेता हरेराम मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए। इन्हें अपने घर व आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना चाहिए। इससे हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। बच्चों को विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखना चाहिए। सरकार की ओर से इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। इस दौरान हरेराम मिश्रा, भैया आरएन ओझा, बंटी कुमार, दिलीप ¨सह, विवेक, अनुज कुमार पांडेय, अर्जुन स्वर्णकार,अर¨वद पांडेय, शैलेन्द्र कुमार, रमानंद आदि ने स्कूल परिसर की सफाई की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें