Move to Jagran APP

सावन में निखरता प्रकृति का सौंदर्य

जागरण संवाददाता बोकारो बोकारो की विभिन्न महिला संगठन की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन ि

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 10:55 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 10:55 PM (IST)
सावन में निखरता प्रकृति का सौंदर्य
सावन में निखरता प्रकृति का सौंदर्य

जागरण संवाददाता, बोकारो: बोकारो की विभिन्न महिला संगठन की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब बोकारो की ओर से ऑनलाइन सावन महोत्सव मनाया गया। क्लब की संध्या राज ने कहा कि सावन में प्रकृति का सौंदर्य निखर जाता है। चारों ओर हरियाली छा जाती है। किसान अपने खेत में चले जाते हैं। महिलाएं श्रृंगार कर झूला झूलती हैं। वे सावन के गीत गाती हैं। क्लब की सदस्यों ने मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

मौके पर बिन्नी कक्कड़, उषा कुमार, सोनाली शर्मा आदि उपस्थित थीं। इधर, मृणालिका सपनों की उड़ान की ओर से वर्चुअल सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मंजू शरण एवं सचिव सुमन अविनाश ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर में वर्चुअल सावन महोत्सव का आयोजन करना एक नया अनुभव है। संस्थापक सदस्य किशु ने कहा कि सावन खुशियों की सौगात लेकर आता है। सावन क्वीन प्रतियोगिता में भाग लेकर महिलाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रुप ए में आराधना ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया। सुमन अविनाश व रश्मि सिन्हा संयुक्त रुप से दूसरे एवं सम्पा मंडल व रूबी संयुक्त रुप से तीसरे स्थान पर रहीं। ग्रुप बी में अमिता झा, ऊषा प्रसाद एवं माधुरी सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडली में प्रतिमा सिन्हा, चित्रा कौल, नीना नारायण, संध्या सिंह एवं वीएस शर्मा शामिल थे। करुणा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.