अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सरोज ने बिखेरी चमक
बोकारो संस्कार भारती एवं बनारस हिदू विश्वविद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कला प्रदश्
बोकारो : संस्कार भारती एवं बनारस हिदू विश्वविद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संस्कार भारती के प्रमुख बाबा योगेंद्र, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के डायरेक्टर अद्वैत गणनायक, बीएचयू के कला प्रमुख प्रो.एस प्रणाम सिंह, प्रो.हीरालाल प्रजापति, महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. इनो मेहता व महात्मा गांधी विद्यापीठ के कला प्रमुख डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने ऑनलाइन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। बोकारो के चित्रकार सरोज कुमार मिश्र ने गणेश भगवान का चित्र प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। अपने चित्र की तकनीकी विशेषता के लिए इनकी सराहना की जा रही है। सरोज कुमार मिश्र ने कहा कि कला का क्षेत्र विस्तृत है। कलाकार हुनरमंद हाथों से अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। इसके माध्यम से दुनिया में देश की सभ्यता व संस्कृति का प्रसार करते हैं। प्रो. सरोज रानी व डॉ. सुनील कुशवाहा ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कलाकारों को बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है।