Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव में बोकारो सीट से चुनाव लड़ेगा राजद

राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन कर गरीबों को जमीन से बेदखल करने का प्रयास कर रही है।

By Edited By: Published: Sun, 01 Jul 2018 08:00 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 03:02 PM (IST)
विधानसभा चुनाव में बोकारो सीट से चुनाव लड़ेगा राजद
विधानसभा चुनाव में बोकारो सीट से चुनाव लड़ेगा राजद

बोकारो : बोकारो विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से मजबूत रहा है। जब राजद साथ रहा है तो अन्य दलों को सफलता मिली है। जब राजद के प्रत्याशी अलग चुनाव लड़े हैं तो सहयोगी दलों को हार का सामना करना पड़ा है। बोकारो विधानसभा में राजद मजबूत है। इसलिए 2019 के चुनाव में बोकारो विधानसभा से राजद लड़ेगा। यह कहना है राजद के राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधायक जनार्दन पासवान का। वे रविवार को सेक्टर नौ बीपी मंडल मैदान में बोकारो राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ा जाएगा। बोकारो सीट पर दो बार राजद के विधायक की जीत हुई है। कहा कि देश पर अमीरो का कब्जा हो गया है। झारखंड में बहुमत की सरकार है। आज तक किसी क्षेत्र में विकास नहीं हो सका। 2014 में किरासन तेल 12 रुपये लीटर था आज यह 40-50 रुपये लीटर मिल रहा है। इसका विरोध करने पर लालू यादव व उनके परिजनों को षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। जीएसटी, नोटबंदी से लोग परेशान हैं। पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है। यह सरकार पूंजीपतियों, सेठ-साहूकारों व उद्योगपतियों की सरकार है। इस सरकार से उम्मीद करना बेमानी है। सरकार की जनविरोधी नीति से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

गरीबों को बेदखल करना चाहती है सरकार
राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन कर गरीबों को जमीन से बेदखल करने का प्रयास कर रही है। सरकार की मंशा गरीबों की भूमि को पूंजीपतियों को देने की है। यूपीए सरकार के समय भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के लिए ग्रामीणों की सहमति जरूरी थी। इसे भाजपा सरकार ने हटा दिया। सरकार गरीब, दलित व आदिवासी विरोधी है। पूरे राज्य को तहस-नहस किया जा रहा है। सरकार के खिलाफ खूंटी में विरोध का स्वर तेज हुआ। जब बिहार में राजद की सरकार थी, तो जंगल राज कहा जाता था। झारखंड में जंगल राज कायम है। लालू यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अतिथियों का स्वागत बोकारो जिला राजद अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने किया।

महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को मुकुट पहनाया गया। इस दौरान गरीब विधवा महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। कई लोगों ने राजद से नाता जोड़ा। संचालन राजद के घनश्याम चौधरी ने किया। संध्या चौधरी, कैलाश यादव, प्रमोद यादव, अशोक यादव, काशीनाथ ¨सह, श्याम प्रसाद ¨सह, सुरेन्द्र यादव, अनिल यादव, चंद्रशेखर भगत, कुंदन गुप्ता, रामजीत यादव, विष्णु भगवान, शोभाकांत पाठक, राजदेव पाल, शफी अयूब, जंगबहादुर यादव, जीतेंद्र नारायण यादव, प्रदीप यादव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.