राजद ने फूंका बोकारो विधायक का पुतला
बोकारो जिला राजद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिटी सेंटर सेक्टर चार में बोकारो विधायक बिरंची नारायण का पुतला दहन किया। राजद जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि विधायक ने व्यक्तिगत लाभ के लिए बीएसएल के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की पिटाई की।
जागरण संवाददाता, बोकारो: बोकारो जिला राजद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिटी सेंटर सेक्टर चार में बोकारो विधायक बिरंची नारायण का पुतला दहन किया। राजद जिलाध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि विधायक ने व्यक्तिगत लाभ के लिए बीएसएल के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की पिटाई की। यह सरासर गलत है। जनता इन्हें सबक सिखाएगी। कहा कि पुलिस प्रशासन ने अब तक विधायक की गिरफ्तारी नहीं की है। यह प्रशासन व सरकार की विफलता का परिचायक है। इसके विरोध में 25 जुलाई को जदयू की ओर से बोकारो बंद का आह्वान किया गया है। राजद इस बंदी का समर्थन करेगा।
मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव घनश्याम चौधरी, जितेंद्र नारायण यादव, कुंदन गुप्ता, रमाकांत साह, रामजीत यादव, राजदेव पाल, चंद्रभूषण गुप्ता, भाई प्रमोद सिंह, विभीषण यादव, मनोज देवगन, अशोक यादव, अरविद राय, भोला ठाकुर, भावेश साहनी, सरोज यादव आदि उपस्थित थे।