Move to Jagran APP

विकास का पहिया थमने व बेरोजगारी बढ़ने का प्रतिरोध

संवाद सहयोगी फुसरो (बेरमो) विकास का पहिया थमने व बेरोजगारी बढ़ने का प्रतिरोध करते ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 06:02 PM (IST)
विकास का पहिया थमने व बेरोजगारी बढ़ने का प्रतिरोध
विकास का पहिया थमने व बेरोजगारी बढ़ने का प्रतिरोध

संवाद सहयोगी, फुसरो (बेरमो) : विकास का पहिया थमने व बेरोजगारी बढ़ने का प्रतिरोध करते हुए राहुल गांधी विचार मंच (आरजीवीएम) के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शनिवार को करगली बाजार इमामबाड़ा के समीप बैठक की। मंच के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर जितेंद्र तांती ने कहा कि देश में विकास का पहिया थम गया है। पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए हैं। खाद्यान्न के दाम में भी बेतहाशा वृद्धि हो गई है।

loksabha election banner

जिला कार्यकारी अध्यक्ष जफीर खान ने कहा कि देश संकट के काल से गुजर रहा है। जीएसटी व नोटबंदी से अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। बेरोजगारी के कारण अधिकतर लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मंच के बेरमो विधानसभा अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि भाजपा से देश की जनता का भला नहीं हो सकता है। बेरमो विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आरजीवीएम के सभी कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार करने में जुट जाएं। उपाध्यक्ष बीरू कुमार गंझू ने कहा बेरमो में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मंच के कार्यकर्ता पूरे विधानसभा क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। नगर प्रभारी चंदन चक्रवर्ती एवं सचिव वर्मा मुंडा ने भी संबोधित किया।

यहां मंच में दर्जनों महिला-पुरुष सम्मिलित हुए। उनमें ममता देवी, रेखा देवी, काजल देवी, लक्ष्मी देवी, मीणा देवी, कौशल्या देवी, नेहा देवी, बबीता देवी, राजकुमारी देवी, बसंती देवी, काजल देवी, सूरज कुमार रवानी, रवि घासी, करिया घासी, दिनेश रविदास, दिनेश घासी आदि शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता मंच के बेरमो विधानसभा अध्यक्ष आशीष कुमार ने की। संचालन नगर सचिव वर्मा मुंडा ने किया। मौके पर अतीकुर रहमान, विक्की सिंह, मधु देव, गुड्डू कुमार, महताब आलम, वीर बहादुर आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.