विस्थापितों के साथ रिपब्लिकन पार्टी ने की बैठक
संवाद सहयोगी कथारा (बेरमो) रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के बोकारो जिलाध्यक्ष उस्मान अंसा
संवाद सहयोगी, कथारा (बेरमो) :
रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के बोकारो जिलाध्यक्ष उस्मान अंसारी गोमिया प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने असनापानी विस्थापितों एवं बेरोजगारों के साथ पार्टी कार्यालय में बैठक की। बैठक में विस्थापितों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उस्मान अंसारी ने कहा कि जिस समय से बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी प्लांट बोकारो थर्मल में चल रहा है। तब से आज तक विस्थापितों को किसी तरह से कोई लाभांश नहीं दिया गया जबकि इन लोगों का लगभग 15 एकड़ जमीन डिवीसी ने प्लांट के लिए अधिग्रहण किया था। डीवीसी ने मात्र 85 डिसमील जमीन का मुआवजा भुगतान किया गया। प्लांट में एक नई कंपनी ने विस्थापितों को रोजगार देने की बात कही है।
मौके पर जैनुल अंसारी, हसन अंसारी, जहांगीर अंसारी, साबिर अंसारी, आलम शाह, इरफान अंसारी इकबाल सहित कई लोग मौजूद थे।