छूटे बच्चों को खिलाई गई कृमि नाशक दवाई
संस सुरही (बेरमो) नावाडीह प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र विद्यालय एवं आंगनबांड़ी केंद्रो
संस, सुरही (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय एवं आंगनबांड़ी केंद्रों में सोमवार को मॉक अप राउंड के तहत छूटे हुए बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाई गई। नावाडीह सीएचसी के बीपीएम नरेश कुमार ने बताया कि बीते 10 फरवरी को विभिन्न विद्यालय सहित स्वास्थ्य केंद्र व आंगनबांड़ी में कृमि दिवस पर एक से 19 वर्ष के बच्चों को कृमि नाशक दवा एल्बेडाजोल खिलाई गई थी। छूटे बच्चों को आज एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई गई। एक साल से दो साल के बच्चों को आधी गोली एवं 2-19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली की खुराक दी गई। उन्होंने बताया कि एक सर्वे अनुसार झारखंड प्रदेश में 25 फीसद बच्चों की अनुपस्थिति इस कृमि की वजह से रहती है। खून की कमी सहित बच्चों की आंत में कृमि संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। विभाग से एक से 19 वर्ष के 58,022 लड़का व लड़कियों को कृमि नाशक दवा खिलाने का लक्ष्य मिला है।