विद्यार्थियों की प्रतिभा तराशने का किया जा रहा प्रयास
जागरण संवाददाता बोकारो डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह में ऑनलाइन राखी बनाओ प्रतियोगिता
जागरण संवाददाता, बोकारो : डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह में ऑनलाइन राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने कहा कि विविध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशने का प्रयास किया जा रहा है। इन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही कोरोना काल की चुनौतियों से निबटने का गुर बताया जा रहा है। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर कौशल का प्रदर्शन किया। विभिन्न ग्रुप में शन्वी अंबष्ट, चित्राक्षी रजवार, आर्यन कुमार, नवीन सिंह, सोमान्जय सिंह, अनीशा, वैष्णवी सिंह, ईशान कुमार झा, अंश, गाइन, केया, सांभवी झा, स्वाली भारती व राहिका अंबर पहले एवं कोमल कुमारी, प्रेरणा महतो, रिया कुमारी, आयुष कुमार, तान्या सिंह, अर्जित राज, शिवम महतो, दुर्वा पांडेय, ध्रीति श्री, रेहान आलम, इप्सिता भंडारी व पायल प्रिया दूसरे स्थान पर रहे। श्रद्धानंद सदन व विवेकानंद सदन संयुक्त रुप से पहले एवं दयानंद सदन दूसरे स्थान पर रहे। सफल विद्यार्थियों को ई सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।