बिजली दर में वृद्धि के खिलाफ जताया आक्रोश
ऊपरघाट (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत गोनियाटो पंचायत के ग्रामीणों ने बिजल
ऊपरघाट (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत गोनियाटो पंचायत के ग्रामीणों ने बिजली दर में वृद्धि के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए गुरुवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी एवं भाकपा नेता नुनूचंद महतो ने कहा कि सरकार का जो रवैया है, वह गलत है। राज्य सरकार जनता के हित में कार्य नहीं कर रही है। इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के लिए ग्रामीणों को एकजुट किया जा रहा है।
ग्रामीण गंगाराम महतो एवं कर्मचंद सोरेन ने कहा कि बिजली की दर इस कदर बढ़ा दी गई है कि ग्रामीणों को बिल भरना मुश्किल हो जाएगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन करने के दौरान लोगों ने नारेबाजी की। मौके पर पंसस फूलचंद मरांडी, मनोज महतो, राजराम महतो, खेमनारायण महतो, देवनारायण महतो, राजू विश्वकर्मा, शीतल सोरेन, काशी महतो, विनोद महतो इमामुल हक, नारायण ठाकुर, रघु महतो, रामकुमार मरांडी, मोहन महतो, जितेंद्र महतो, विजय महतो, सोमर महतो, जयनंदन महतो, कमलेश कुमार, पुनीत कुमार, महेश महतो, विनोद कुमार आदि ग्रामीण उपस्थित थे।