Move to Jagran APP

गणपति के लगे जयकारे तो झूम उठे भक्त सारे

बोकारो चास-बोकारो व आसपास के क्षेत्र में गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। बोकारो इस्पात न

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 08:35 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 08:35 PM (IST)
गणपति के लगे जयकारे तो झूम उठे भक्त सारे
गणपति के लगे जयकारे तो झूम उठे भक्त सारे

बोकारो: चास-बोकारो व आसपास के क्षेत्र में गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर दो बी प्रधान डाकघर के निकट, सिटी सेक्टर चार हर्षव‌र्द्धन प्लाजा के निकट, सेक्टर नौ, झोपड़ी कॉलोनी, चास, चीरा चास में पूजा पंडाल का निर्माण किया गया। सिटी सेंटर सेक्टर चार में पूजा पंडाल को केदारनाथ मंदिर का स्वरुप दिया गया है। यहां भगवान गणेश की 27 फीट की प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। आज पट खुलते ही पूजा पंडालों में आस्था का सागर उमड़ पड़ा। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से नगर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु आज पूजा की थाल सजा कर विभिन्न पूजा पंडाल व मंदिरों में पहुंचे। यहां पुरोहित के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की। सिटी सेंटर चार पूजा पंडाल का उद्घाटन सम्मानित अतिथि विधायक बिरंची नारायण व डीआइजी प्रभात कुमार ने किया। उनके साथ समाजसेवी कुमार अमरदीप, उषा कुमार, संध्या राज, अध्यक्ष डब्बू सिंह, सुबोध गुप्ता, रोशन सिंह, आलोक वर्मा, धीरज कुमार, राजकुमार, संतोष कुमार, सुनील चरण पहाड़ी, राजन सिंह, अर्चना सिंह, आनंद कुमार, दिनेश व अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना की। श्रद्धलुओं ने भगवान की आरती की। पुरोहित ने कहा कि भगवान अपने भक्तों के कष्ट को हर लेते हैं। उनकी कृपा से समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए भगवान की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। सेक्टर दो प्रधान डाकघर के निकट श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना की। सेक्टर नौ में झाविमो नेता डॉ. प्रकाश सिंह ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। चीरा चास में भी श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन हैं। झोपड़ी कालोनी में भी श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना की। चास गणेश मंडली की ओर से शीतला माता मंदिर के निकट भगवान गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

मेयर भोलू पासवान, वार्ड पार्षद् नरेश सिंह, अभिजीत मोदक, सुमित सिंह, टिकू झा, रोहित सिह, अन्नू सिंह आदि ने भगवान की पूजा-अर्चना की।

दूधिया रोशनी से नहा उठा पंडाल

पूजा पंडालों को बिजली के रंगीन बल्ब से सजाया गया है। बिजली की रौशनी से पूजा पंडाल व आसपास के क्षेत्र रौशन हो उठे हैं। सिटी सेंटर सेक्टर चार में चंदननगर पश्चिम गंगाल से बिजली के बल्ब मंगवाए गए हैं। यहां विद्युत चालित प्रतिमा लोगों को भा रही है।

श्रीराम मंदिर में विशेष पूजन

श्री राम मंदिर सेक्टर एक में भगवान गणेश का विशेष पूजन किया गया। संध्या काल में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान की महिमा का बखान किया। नगर के विभिन्न मंदिरों में भी भगवान की पूजा-अर्चना की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.