मिथिला बोलबम समिति ने किया पार्थिव शिव पूजन
बोकारो मिथिला बोल बम समिति की ओर से नगर के सेक्टर दो डी काली मंदिर परिसर में सवा लाख प
बोकारो: मिथिला बोल बम समिति की ओर से नगर के सेक्टर दो डी काली मंदिर परिसर में सवा लाख पार्थिव शिवपूजन कार्यक्रम श्रद्धा के साथ किया गया। महिलाएं पूजा के निमित्त सवा लाख पार्थिव शिवलिग के निर्माण में जुटी थीं। रुद्राभिषेक, आरती, पुष्पांजलि, कलशाभिषेक के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो उठा। समिति के सरदार पं. उदय कुमार झा ने कहा कि शिवपुराण के अनुसार सभी लिंगों में पार्थिव शिवलिग को उत्तम माना गया है। इनके पूजन से सभी कामना पूरी होती है। सुनील कुमार झा, शैलेन्द्र मिश्र, विजय कुमार मिश्र, मिहिर कुमार झा, भृगुनंदन ठाकुर आदि ने भजन के माध्यम से भगवान की महिमा का बखान किया। मौके पर एनके झा, कृपानंद झा, गौरी शंकर झा, प्रबोध मिश्र, बहुरन झा, गोविद चौधरी, शेषनाथ झा, एसएन मिश्र, महावीर झा, मीरा देवी, रंजू चौधरी, अरविद कुमार झा, केसी झा, सुनील मोहन ठाकुर, सुभद्र चौधरी, विवेकानंद झा, अरुण पाठक, रामदेव झा, पीके झा चंदन, नीरज चौधरी, उषा झा, जय प्रकाश चौधरी, गोपाल झा आदि उपस्थित थे।