नियोजन के लिए सफाईकर्मियों का प्रदर्शन
जागरण संवाददाता बोकारो ड्यूटी जाने के क्रम में अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल महिला की
जागरण संवाददाता, बोकारो : ड्यूटी जाने के क्रम में अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल महिला की मौत के बाद नियोजन की मांग को लेकर बीजीएच में शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। अस्पताल प्रबंधन के जांच के बाद न्याय के भरोसे पर महिला सफाईकर्मी का सहकर्मी व परिजनों ने शव ले जाकर अंतिम संस्कार किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि बीते हफ्ते सेक्टर बारह निवासी 50 वर्षीय रमावती देवी अपने पुत्र राजेश के साथ बाइक से बीजीएच ड्यूटी करने जा रही थीं। ठेका कंपनी के अधीन यह महिला बतौर सफाई कर्मी ब्लड बैंक में काम करती थीं। अस्पताल के मुख्य गेट पर बाइक अनियंत्रित हुई और महिला गिरकर घायल हो गईं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की मौत के बाद बीते चार दिन से सहकर्मी आश्रित को नियोजन देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। शुक्रवार को लोगों ने नियोजन की मांग को प्रदर्शन किया। प्रबंधन के आश्वासन के बाद चार दिन से शव गृह में पड़े शव का अंतिम संस्कार हुआ।