Move to Jagran APP

जनसरोकार के मुद्दे से भाग रहा पक्ष और विपक्ष

संस करगली (बेरमो) झारखंड में सत्ता और विपक्ष दोनों मिलकर झारखंड के मूलभूत समस्याओं

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 10:34 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 06:34 AM (IST)
जनसरोकार के मुद्दे से भाग रहा पक्ष और विपक्ष
जनसरोकार के मुद्दे से भाग रहा पक्ष और विपक्ष

संस, करगली (बेरमो) :

loksabha election banner

झारखंड में सत्ता और विपक्ष दोनों मिलकर झारखंड के मूलभूत समस्याओं से हटकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। जो राज्य हित में गलत परंपरा का परिचय दे रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री भाषा के गरिमा को समाप्त कर रहे है जबकि विपक्ष के नेता पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने भी सारी हदें पार कर दी है। ये बातें सोमवार को झामुमो उलगुलान के केंद्रीय महासचिव व झारखंड आंदोलनकारी बेनीलाल महतो ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा। उन्होनें कहा की जब झारखंड अलग राज्य हुआ था उस समय बिहार की स्थिति काफी खराब थी। आज भी खनिज संपदा से भरा झारखंड त्राहिमाम कर रहा है। सरकार और विपक्ष दोनों एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहा है। जबकि जनसरोकार के मुद्दे पर दोनों भाग रहा है। इससे पूर्व श्री महतो ने नगर पंचायत क्षेत्र के कारो बस्ती का दौरा किया। मौके पर रंजीत महतो, मधु पासवान, बिगन सोनी, अशोक महतो, रोहन कमार, अमीरलाल मांझी, रमेश कमार, बबलू रवानी, नेपाली कहार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.