Move to Jagran APP

बदहाल व्यवस्था की भेंट चढ़ी गर्भवती महिला, सदमे में पति ने दी जान

झारखंड की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था की एक तस्वीर फिर उजागर हुई है। बोकारो जिले के कसमार में समय पर इलाज सुविधा नहीं मिलने के कारण तड़पकर गर्भवती महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 10:35 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 05:15 AM (IST)
बदहाल व्यवस्था की भेंट चढ़ी गर्भवती महिला, सदमे में पति ने दी जान
बदहाल व्यवस्था की भेंट चढ़ी गर्भवती महिला, सदमे में पति ने दी जान

कसमार : झारखंड की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था की एक तस्वीर फिर उजागर हुई है। बोकारो जिले के कसमार में समय पर इलाज सुविधा नहीं मिलने के कारण तड़पकर गर्भवती महिला की मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत पर इसके पति को गहरा सदमा लगा जिसके बाद उसने भी आत्महत्या कर ली। इस तरह एक हंसता-खेलता कुव्यवस्था की भेट चढ़ गया। इस मामले की जांच बोकारो जिला प्रशासन ने जांच शुरू की है।

loksabha election banner

कसमार थाना क्षेत्र के कुरको गांव में रविवार को 19 वर्षीय गर्भवती महिला बसंती देवी की प्रसव के दौरान मौत हुई थी। परिजनों ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद रोहित सदमे था। मंगलवार सुबह में ही वह घर से गायब हो गया। बुधवार सुबह घर से लगभग आधा किमी दूर जेराटांड़ में आम पेड़ की डाली से उसका शव लटकता मिला। कसमार थाना प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की मानें तो कुरको निवासी गर्भवती महिला बसंती देवी की मौत बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण हो गई। प्रसव पीड़ा के बाद शनिवार रात 11 बजे से परिजन सहिया से उसे अस्पताल में भर्ती कराने की गुहार लगाना शुरू कर दिया लेकिन सहिया ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। परिजन कहते हैं कि शनिवार रात करीब 11 बजे से इलाज की गुहार लगाई गई। रविवार सुबह करीब 4.30 बजे घरवाले ही महिला को एंबुलेंस से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। एंबुलेंस भी छह घंटे बाद पहुंची। वहां के चिकित्सकों ने बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह करीब छह बजे सदर अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में ही उसने दम तोड़ दिया। इकलौता संतान था रोहित, पिछले साल हुई थी शादी : रोहित अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। पिछले साल बसंती देवी से उसकी शादी हुई थी। अब घर में मातम पसरा है। रोहित की मां चांदो देवी का रो- रोकर बुरा हाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.