खांजो नदी पर पुल निर्माण शुरू
संस अंगवाली (बेरमो) अंगवाली स्थित खांजो नदी पर पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यहां प
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 09:41 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 06:19 AM (IST)
संस, अंगवाली (बेरमो) : अंगवाली स्थित खांजो नदी पर पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यहां पुल बन जाने से आसपास के कई क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। निकटवर्ती छप्परडीह बस्ती के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। इसी बस्ती के ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने यहां पुल निर्माण कराने की स्वीकृति दी है। पुल निर्माण स्थल को जेसीबी मशीन लगाकर समतल करने का कार्य शुरू किया गया। इस कार्य का ठेका दुर्गादास झा को मिला है। कार्य की निगरानी इंचार्ज बी दुबे कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें