बिनोद बाबू की जयंती पर किया पौधारोपण
पर्वतपुर स्थित आदर्श विद्या आश्रम में बिनोद बिहारी महतो मिशन व यूके मोटिवेशन की ओर से बिनोद बाबू की जयंती मनाई गई। साथ ही आश्रम परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए। उमेश कुमार ने कहा कि झारखंड में बिनोद बाबू ने शिक्षा का अलख जगाया था।
संवाद सहयोगी, तालगड़िया: पर्वतपुर स्थित आदर्श विद्या आश्रम में बिनोद बिहारी महतो मिशन व यूके मोटिवेशन की ओर से बिनोद बाबू की जयंती मनाई गई। साथ ही आश्रम परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए। उमेश कुमार ने कहा कि झारखंड में बिनोद बाबू ने शिक्षा का अलख जगाया था, वे शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिदूत थे। कहा कि बिनोद बाबू जानते थे कि समाज को शिक्षित किए बिना लोगों को हक और अधिकार के लिए एकजुट नहीं किया जा सकता। इसलिए उन्होंने अपने जीवनकाल में दर्जनों स्कूल कॉलेज खोले। हमें बिनोद बाबू के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। मौके पर रजनीकांत महतो, जीवन लाहा, परीक्षित रजवार सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे।