स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधारोपण आवश्यक
डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह के प्रांगण में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने कहा कि विकास की अंधी दौड़ में वनों को काटा जा रहा है।
जागरण संवाददाता, बोकारो: डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर छह के प्रांगण में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने कहा कि विकास की अंधी दौड़ में वनों को काटा जा रहा है। प्राकृतिक संसाधनों का तीव्र गति से दोहन किया जा रहा है। शहर व कारखाने का गंदा जल नदियों में प्रवाहित किया जा रहा है। इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इसका मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। इसलिए हर विद्यार्थी को कम से कम दो पौधा लगाना चाहिए। इनकी देखभाल भी बेहतर तरीके से करना चाहिए। प्राचार्य के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।